फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration against the occupation of road

रास्ते पर हुए कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 01 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 01 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
 Demonstration against the occupation of road
रास्ते पर हुए कब्जे को लेकर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम सदर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने रास्ते से कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव से पिच मार्ग पर जाने के लिए एक ही रास्ता है। जिसे गांव के एक कतिपय ने चहारदीवारी का निर्माण कराकर बंद कर दिया।

 रास्ते से कब्जा हटाने के लिए उन्होंने इसके पहले भी शिकायती पत्र सौंपा था। जिस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक और थानाध्यक्ष मुबारकपुर को जांच कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। इस पर कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक और थानाध्यक्ष मुबारकपुर ने रास्ते से कब्जा हटवाया। रास्ते से कब्जा हटने के बाद प्रधान ने उस पर खड़ंजा लगवा दिया। जिसे उक्त ने उखाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर त्रिपुरारी कुमार, कवलधारी, रामरूप, मुसाफिर, जुगनू, मुराली राम, जगदीश, विपिन कुमार, प्रबिंद कुमार, विश्वजीत कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, अरुण कुमार, हवलदार,  वृजभूषण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed