फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstrated to demand state university

राज्य विश्वविद्यालय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Mar 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated to demand state university
विश्वविद्यालय को लेकर जिला मुख्यालय पर भंडाफोड़ रैली निकालते विवि अभियान से सदस्य। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राज्य विश्वविद्यालय को लेकर विगत दो माह से उत्पन्न अनिश्चितता और भ्रम की स्थिति से क्षुब्ध जनपदवासियों ने विवि अभियान के तहत भंडाफोड़ रैली मंगलवार को निकाली। जिला प्रशासन पर हीलाहवाली के साथ ही सत्ता और विपक्ष के गठजोड़ से विश्वविद्यालय के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह को सौंपा। इसके साथ ही चुनाव बहिष्कार की भी चेतावनी दी?
विज्ञापन

भंडाफोड़ रैली को संबोधित कर रहे भाजपा नेता अजय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन विपक्ष और सत्तापक्ष के कुछ नेताओं को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुज सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन पिछले दो माह से विश्वविद्यालय को लेकर झूठ बोल रहा है। हमें गुमराह कर रहा है। इसका जवाब हम पंचायत चुनाव में मत बहिष्कार करके देंगे। चेतावनी दी कि स्वार्थी नेताओं के हाथ की कठपुतली न बने। अन्यथा उग्र आंदोलन होगा। विहिप के जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने कहा कि जनपद के जो नेता विश्वविद्यालय की मांग उठाने और उसके औचित्य पर ही प्रश्न खड़ाकर उसको नजर अंदाज करते थे आज वही नेता जिला प्रशासन के साथ साठगांठ करके विवि के नाम पर अपनी रोटी सेंकने में लगे हैं। हिन्दू जागरण मंच के नेता अभिषेक गुप्ता ने जिला प्रशासन और स्वार्थी नेताओं के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ने का आह्वान किया। बीएसएनल कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब राय ने कहा कि लड़ के विश्वविद्यालय लिए हैं। अब अड़ के मोहब्बतपुर में विश्वविद्यालय बनवाएंगे। संचालन अजय सिंह ने किया। इस मौके पर रवि प्रताप सिंह, संदीप गौड़, शिवम, बजरंग दल के अरविन्द मोदनवाल, विष्णु कांत मिश्रा, विजेंद्र सिंह, तबरेज, आशीष यादव, सत्यजीत श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, अनीता द्विवेदी, आलोक गौड़, डा. सुजीत भूषण, डा. प्रवेश सिंह, डा. ईश्वर चंद त्रिपाठी, राकेश गांधी, अमित सिंह, शिवबोधन उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed