फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to solve the problems of teachers and employees

Azamgarh News: शिक्षक-कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग

Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to solve the problems of teachers and employees
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के तत्वावधान में डीआईओएस कार्यालय पर चल रहा धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। स्मिथ इंटर कॉलेज और जिले के शिक्षक-कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद ने कहा कि डीआईओएस की हठधर्मिता के कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। वह सुबह कार्यालय में बैठे थे, लेकिन जब देखे कि शिक्षक धरने पर बैठने जा रहे है तो कार्यालय से चले गये। डीआईओएस सच का सामना नहीं कर पा रहे हैं। कार्यालय से जाते समय जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने पूछा कि आप कार्यालय में आएंगे, तो उन्होंने कहा कि कुछ देर में आता हूं। शिक्षक- कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान होगा। शाम पांच बजे तक वह कार्यालय में नहीं आए। कहा कि समस्याओं का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। धरने में रामजनम यादव, इंद्रसेन सिंह, बब्लू राम, उमेश सरोज, बाबूनाथ चौहान, दिवाकर सिंह, अतुल सिंह, महमूद इरफान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed