आजमगढ़। जाति आधारित जनगणना कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को चौरसिया महासभा के संरक्षक हरिश्चंद्र चौरसिया और मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
संरक्षक हरिश्चंद्र चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2021 की जनगणना को जाति आधारित नहीं कराने के पक्ष में है। इससे चौरसिया समाज में घोर निराशा है। कहा कि अगर सरकार जातीय जनगणना कराती है तो इससे पिछड़े और कमजोर वर्ग की वास्तविक संख्या की सही जानकारी होगी और उनके राजनैतिक और संवैधानिक हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वयन कराने में बल मिलेगा। चौरसिया समाज राजनैतिक रूप से अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। समाज के लोगों ने सरकार से जाति आधारित जनगणना कराकर सार्वजनिक करने की मांग किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण चौरसिया, युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, संगठन मंत्री गिरजानंद चौरसिया, विनोद चौरसिया, सठियांव ब्लाक अध्यक्ष संजय चौरसिया, आनंद चौरसिया, दुष्यंत चौरसिया आदि उपस्थित रहे।