फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand raised to upgrade Thekma to a Nagar Panchayat; blueprint for better amenities presented.

Azamgarh News: ठेकमा को नगर पंचायत बनाने की मांग, बेहतर सुविधाओं का पेश किया खाका

Sun, 30 Aug 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to upgrade Thekma to a Nagar Panchayat; blueprint for better amenities presented.
ठेकमा को नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर चर्चा करते व्यापारी। संवाद
क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठेकमा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। मदनपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और कारोबारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने शासन से नगर पंचायत गठन की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की। वक्ताओं ने सुझाव दिया कि प्रस्तावित नगर पंचायत में ठेकमा के साथ आसपास के कई गांवों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन

इनमें मिर्जापुर, जगदीशपुर, केदलीपुर, बिजौली, जमुआवां, अहिरौली, कतमलपुर और सराय मोहन शामिल हैं।
उनका कहना था कि इससे पूरे क्षेत्र का संतुलित विकास संभव होगा। ठेकमा तेजी से विकसित हो रहा है। आबादी बढ़ने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बनने से सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। ठोस कचरा प्रबंधन भी बेहतर होगा। लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं मिल सकेंगी।
प्रमोद राय ने कहा कि ठेकमा अब ग्रामीण क्षेत्र की पारंपरिक पहचान से आगे बढ़ चुका है और यहां शहरी सुविधाओं की जरूरत स्पष्ट रूप से महसूस की जा रही है। उन्होंने शासन से नगर पंचायत गठन की दिशा में पहल करने की मांग की।
अनिल कुमार राय ने कहा कि नगर पंचायत बनने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और युवाओं के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। देवी प्रसाद जायसवाल ने कहा कि ठेकमा व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।
नगर पंचायत का गठन होने से बाजार का सुनियोजित विकास होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। डॉ. मधुनाथ प्रजापति ने कहा कि नगर पंचायत बनने से स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

बृजेश राय ने कहा कि ठेकमा और आसपास के गांवों का विकास समय की मांग है। यदि शासन निर्धारित मानकों के अनुरूप नगर पंचायत का गठन करता है तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शासन से मांग की कि ठेकमा क्षेत्र का विस्तृत सर्वे कराकर आवश्यक मानकों का परीक्षण कराया जाए और पात्रता पाए जाने पर नगर पंचायत गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

उनका कहना था कि इससे न केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और व्यापारिक विकास को भी नई गति मिलेगी। संवाद में नवीन राय, दुर्गा, अशोक, राममिलन आदि व्यापारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

ठेकमा को नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर चर्चा करते व्यापारी। संवाद

ठेकमा को नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर चर्चा करते व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed