फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for termination of market fees and market license

मंडी शुल्क और मंडी लाइसेंस समाप्त करने की मांग

Thu, 18 Jun 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for termination of market fees and market license
ीडी मंडी को ज्ञापन देते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को मंडी शुल्क और मंडी लाइसेंस समाप्त करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल में सीएम को पत्र भेजा। इसमें केंद्र सरकार की तरह प्रदेश में भी इसे समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संत प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मंडी शुल्क और मंडी लाइसेंस को समाप्त कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने मंडी परिसर के अंदर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर 1.5 प्रतिशत मंडी शुल्क और 0.50 प्रतिशत सरचार्ज का प्रावधान करने का आदेश जारी किया है जो अनुचित है। मंडी के अंदर व्यापार पर दो प्रतिशत टैक्स लगाने से मंडी के अंदर व्यापार करना संभव ही नहीं होगा। क्योंकि मंडी के अंदर कोई थोक व्यापारी माल नहीं खरीदना चाहेगा। टैक्स लगने के बाद खरीदा गया माल मंहगा पड़ेगा। इसके कारण टैक्स चोरी और मंडी में भ्रष्टाचार बढ़ेगा। मंडी के अंदर का व्यापार पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों व्यापारी और पल्लेदार कर्मचारी बेरोजगार होकर बर्बाद हो जाएंगे। इसलिए हमारी मांग है कि केंद्र सरकार की तरह मंडी शुल्क और लाइसेंस समाप्त किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष संत प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष महेंद्र मौर्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed