फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for investigation by constitution of SIT from Prime Minister

प्रधानमंत्री से की एसआईटी गठित कर जांच की मांग

Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation by constitution of SIT from Prime Minister
आजमगढ़। बाटला हाउस एनकाउंटर की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बताया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में दिल्ली पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया था। इसमें जांबाज पुलिस आफिसर मोहनचंद शर्मा के शहीद होने के साथ दो नौजवान छात्र आसिफ अमीन और मोहम्मद साजिद की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस दौरान मोहम्मद सैफ नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली पुलिस ने कुछ युवकों को फरार होना बताया था। एनकाउंटर के दिन से ही पीड़ित परिवार और क्षेत्र के लोग फर्जी बता रहे हैं। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल न्यायिक जांच की मांग बराबर करती चली आ रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने मंत्री की छवि को बचाने के लिए एनकाउंटर के सच को सामने नहीं आने दिया। निष्पक्ष जांच एआईटी गठित कर कराए जाने की मांग प्रधानमंत्री से की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, मोहम्मद आरिफ, मतिउल्लाह, मोहम्मद तारिक, अबुल जैश, अलीशेर, अब्दुर्रहीम, आमिर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed