{"_id":"61ba34e144336c57c10319cf","slug":"demand-for-construction-of-drain-in-rasulpur-locality-azamgarh-news-vns6281219128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर मुहल्ले में नाला निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर मुहल्ले में नाला निर्माण की मांग
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर के रसूलपुर में जल निकासी के लिए नाले के निर्माण को लेकर बुधवार को मुहल्ले के लोगों ने नगरपालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में इस संबंध में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बताते चलें कि रसूलपुर मुहल्ले में जलनिकासी की गंभीर समस्या है। जिसके वजह से गंदा पानी गलियों के अलावा कब्रिस्तान व घरों का गंदा पानी जमा हो जाता है। जिससे कई बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। साथ ही दुर्गंध से जीना मुश्किल हो गया है। लोगों ने कई बार नाला निर्माण कराने की मांग नगरपालिका परिषद के चेयरमैन से लगाए ईओ, सभासद से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को मुहल्ले के लोगों ने नगरपालिका के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की यदि जल्द नाले का निर्माण नहीं किया गया तो वे वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद बेलाल, मोहम्मद उमर, शरीफुलहक, शफीक जमा, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद आरिफ, इस्तेयाक अहमद, महमूद अहमद, शमसुल हक, मुबारक अहमद आदि शामिल थे।
नाला निर्माण के लिए उपजिलाधिकारी सदर को अवगत करा दिया गया है। दिशा-निर्देश मिलने पर नाले का निर्माण करा दिया जाएगा।- प्रतिभा सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मुबारकपुर