फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for arrest of Lekhpal's attackers

लेखपाल के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग

Wed, 02 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of Lekhpal's attackers
आजमगढ़। लेखपाल अतुल यादव पर किए गए प्राणघातक हमले को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया और अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि जनपद में वर्तमान समय में जनहित और सरकारी कार्य करते हुए लेखपालों पर गुंडों और अराजक तत्वों द्वारा लगातार हमला किया गया है। बताया कि फूलपुर, सगड़ी, लालगंज, निजामाबाद में लेखपालों से मारपीट की गई। सगड़ी तहसील में बाढ़ राहत कार्य करते हुए लेखपाल सुधीर जायसवाल के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इन घटनाओं में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने का परिणाम यह रहा कि मंगलवार एक सितंबर को लेखपाल अतुल यादव पर प्राणघातक हमला किया गया। जिसके कारण लेखपाल संवर्ग में घोर असंतोष व्याप्त है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि तीन सितंबर वृहस्पतिवार तक अगर अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो चार सितंबर शुक्रवार को समस्त तहसीलों में एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा और कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरखनाथ यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक प्रताप सिंह, उपमंत्री यशपाल चौहान, कोषाध्यक्ष रामकृपाल सिंह, आडिटर सुनील कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed