फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Delhi Police has taken the bullion businessman in the case of big theft

बड़ी चोरी के मामले में सराफा कारोबारी को ले गई है दिल्ली पुलिस

Tue, 30 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police has taken the bullion businessman in the case of big theft
आजमगढ़। शहर के मुख्य चौक क्षेत्र स्थित सराफा की दुकान से कारोबारी का शनिवार को अपहरण नहीं हुआ था बल्कि उसे दिल्ली पुलिस ने उठाया है। कारोबारी पर चोरी के किसी बड़े मामले में शामिल होने का आरोप है। उसके साथ दो अन्य युवकों को भी दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौक स्थित दामोदर कटरा के बगल में एक सराफा की दुकान है। शनिवार को दिन में दुकान पर दो युवक जेवरात गलवाने के लिए पहुंचे। उन युवकों के जाने के कुछ ही देर बाद कुछ लोग पहुंचे और खुद को पुलिस बताते हुए सराफा कारोबारी रमेश सूर्यवंशी को साथ ले गए। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी कारोबारी जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने एसपी व डीआईजी को पत्रक देकर अपहरण व किसी अनहोनी की आशंका जताई। इसपर पुलिस ने छानबीन शुरू की। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सराफा कारोबारी को दिल्ली पुलिस चोरी के किसी बड़े मामले में पूछताछ के लिए ले गई है। इनके साथ तहबरपुर क्षेत्र के दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed