फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   D.El.Ed examination was conducted under strict surveillance, 349 candidates left

Azamgarh News: कड़ी निगरानी में हुई डीएलएड की परीक्षा, 349 परीक्षार्थियों ने छोड़ी

Mon, 08 Jan 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed examination was conducted under strict surveillance, 349 candidates left
डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा आठ जनवरी यानी सोमवार से 14 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन कुल 349 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं कुल 6308 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवथापक नियुक्त किए गए हैं। सोमवार को सख्त निगरानी में परीक्षा शुरु हुई। पहले दिन कुल 6657 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 6308 ने परीक्षा दी। वहीं 349 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। डायट प्राचार्य मनीराम सिंह ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सील बंद प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए। परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व मोबाइल फोन पूर्णता वर्जित रहा। एक-एक को चेक कर ही अंदर जाने दिया गया। बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सभी सेंटर पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक पर्यवेक्षक लगाए गए थे।शांतिपूर्ण एवं सुचिता पूर्ण परीक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed