फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   D.El.Ed. Exam: Young man caught taking the exam in place of someone else, case registered

डीएलएड : दूसरे की जगह परीक्षा देते मिला युवक, मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Oct 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. Exam: Young man caught taking the exam in place of someone else, case registered
मेहनाजपुर। थाना क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज कूबा दरियापुर नेवादा में बृहस्पतिवार को आयोजित डीएलएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देते एक युवक पकड़ा गया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने असली अभ्यर्थी हवलदार यादव और फर्जी अभ्यर्थी मोनू यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह की पाली में आयोजित प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान प्रशिक्षु हवलदार यादव की जगह गाजीपुर जनपद के भुरकुड़ा थाना क्षेत्र के एमावंशी गांव निवासी मोनू यादव परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान जब आधार कार्ड का मिलान किया जा रहा था, तभी जांच टीम को संदेह हुआ। सत्यापन के लिए ऑनलाइन जांच शुरू की गई तो इसी बीच मोनू यादव क्लास से बाहर निकलकर दीवार फांद कर भागने का प्रयास करने लगा। गेट बंद होने के कारण वह बाहर नहीं जा सका और विद्यालय कर्मियों व अध्यापकों ने उसे पकड़ लिया। मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। डायट प्राचार्य अमर नाथ राय ने बताया कि जानकारी मिली कि असली अभ्यर्थी की जगह दूसरा अभ्यर्थी परीक्षा दे रहा है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कराई गई तो मामला सही मिला। प्रधानाचार्य की तहरीर पर असली और फर्जी अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेंहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed