फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deepika and Ranveer stunned wearing Mejwan's chikankari

Mijwan Fashion Show 2022: मिजवां की चिकनकारी पहन रैंप पर उतरे दीपिका-रणवीर, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा हॉल

Sun, 31 Jul 2022 09:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 09:08 AM IST
सार

मुंबई में शुक्रवार की रात मिजवां वेलफेयर सोसायटी द्वारा दी मिजवां कल्चर शो को आयोजन किया गया। इस मौके पर आजमगढ़ के मिजवां की चिकनकारी फैब्रिक की खूब चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Deepika and Ranveer stunned wearing Mejwan's chikankari
मिजवां शो में दीपिका-रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक बार फिर मेजवां की महिलाओं का हुनर मायानगरी के लोगों के सिर चढ़कर बोला। मौका था मुंबई में शुक्रवार की रात मिजवां वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित दी मिजवां कल्चर शो का। डिजिटल साउंड और सतरंगी छठा के बीच शो में कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर की महिलाओं द्वारा निर्मित परिधान पहन कर मशहूर फिल्म अदाकारा दीपिका पादुकोण और प्रसिद्ध अभिनेता रणवीर सिंह सहित कई फिल्मी हस्तियां रैंप पर उतरीं तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंज उठा।
विज्ञापन


मिजवां वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष और फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के मुताबिक फैशन शो कार्यक्रम वर्ष 2009 में नम्रता गोयल की मेहनत से शुरू किया गया था। पिछली बार 2018 में फैशन शो का आयोजन हुआ था। इसके बाद कोरोना के चलते तीन साल तक आयोजन स्थगित था। 29 जुलाई 2022 को आयोजित दी मिजवां कल्चर शो कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य गरीब व असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा दिए गए फैब्रिक पर गांव की महिलाओं द्वारा चिकनकारी का कार्य किया जाता है। इस बार 10वें दी मिजवां कल्चर शो में मिजवां वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े विनोद पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, तृप्ति सिंह, प्रज्ञा, संयोगिता, जुगुन तारा, नीलू, खुशबू, सीए मोहम्मद नोमान आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed