फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   deepaavalee par 24 ghante milegee bijalee

दीपावली पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

Sun, 23 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
deepaavalee par 24 ghante milegee bijalee
आजमगढ़। रोशनी के पर्व दीपावली पर विद्युत विभाग 24 घंटे बिजली देने की तैयारी कर लिया है। शासन के निर्दश पर विभाग के उच्चाधिकारी सभी एसडीओ व जेई को अपने स्तर से दीवाली पर बिजली की व्यवस्था देखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा अगर दीपावली पर कहीं भी ट्रांसफार्मर चलता है तो उसे तत्काल बदला जाएगा। विभाग वर्कशाप में कई ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग कर पहले ही रख दिया है। शासन से दीपावली पर्व पर 24 घंटे बिजली देने का आदेश जारी हुआ है। विभाग जनपद वासियों को दीपावली के दिन निर्बाध बिजली देने के लिए कमर कस लिया है। पर्व के दिन विद्युत आपूर्ति के दौरान अगर कहीं ट्रांसफार्मर जलता है तो उसे बदलने के लिए विभाग द्वारा एक वाहन का रिजर्व रखा गया है। वर्कशाप में पहले से ही रिपेयरिंग कर ट्रांसफार्मरों को रख लिया गया है। हर उपकेंद्रों व फीडर पर दीपावली के दिन कर्मचारी तैनात रहेंगे। उपकेंद्र व फीडरों पर जाने वाले 11 व 33 हजार वोल्ट की लाइन, ट्रांसफार्मर की पेट्रोलिंग कर सर्वे कर लिया गया है। विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की फाल्ट आने पर उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रथम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के समय कहीं कोई समस्या आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed