फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Decision to hold the school management committee election 18 km away, teacher leader complains

Azamgarh News: स्कूल की प्रबंध समिति का चुनाव 18 किमी दूर कराने का निर्णय, शिक्षक नेता ने की शिकायत

Mon, 17 Mar 2025 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Decision to hold the school management committee election 18 km away, teacher leader complains
आजमगढ़। शिक्षा विभाग में अजब-गजब का मामला सामने आ रहा है। कहीं फर्जी नियुक्तियों को तो कहीं पर प्रबंध समिति के चुनाव में गड़बड़ी का। श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर के प्रबंध समिति का चुनाव 18 किमी दूर श्री राम कृष्ण विद्या मंदिर चांदपुर पटवध में कराने की तैयारी थी। इसे लेकर शिक्षक नेता रामजन्म सिंह ने डीआईओएस से शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर की प्रबंध समिति काफी समय से भंग है। उक्त विद्यालय की प्रबंध समिति को फिर से गठित करने के लिए चुनाव कराया जाना है। डीआईओएस ने इसके लिए एडीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह को चुनाव अधिकारी नामित किया है। एडीआईओएस ने श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर के प्रबंध समिति के चुनाव में होने वाले विवाद को देखते हुए विद्यालय से करीब 18 किमी दूर स्थित श्री राम कृष्ण विद्या मंदिर चांदपुर पटवध में 24 मार्च को कराने के लिए पत्र जारी किया है। पत्र जारी होते ही शिक्षक संगठनों में खलबली मच गई। इसे लेकर शिक्षक नेता रामजन्म सिंह ने सोमवार को डीआईओएस के यहां पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। डीआईओएस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया कि सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाते हुए श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में ही चुनाव कराने को कहा।
विज्ञापन

00
श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर के प्रबंध समिति का चुनाव होना है। इसके लिए मुझे डीआईओएस ने चुनाव अधिकारी बनाया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर के प्रबंध समिति का चुनाव श्री राम कृष्ण विद्या मंदिर चांदपुर पटवध में कराए जाने का निर्णय लिया है। कारण कि कई बार चुनाव के समय वहां विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र प्रताप सिंह, एडीआईओएस, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed