फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of labor while crossing the road due to bike accident

बाइक के धक्के से सड़क पार कर रहे मजदूर की मौत

Fri, 11 Sep 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Death of labor while crossing the road due to bike accident
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सवरुपुर में गोली लगने से घायल लौटू राम के घर पहुंचा कांग्रेस के नेताग? - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बांसगांव के पास हाई-वे पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ कर सड़क पार कर रहा मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के उपटापार बासगांव ग्राम निवासी 45 वर्षीय महेंद्र यादव पुत्र स्व. श्रीराम शुक्रवार की शाम गांव के पास से गुजरे हाई वे चौराहे पर सामान लेने के लिए आया हुआ था। सामान लेकर वह वापस घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे तत्काल प्राइवेट अस्पताल पर ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर शव रख कर जाम लगा लिया। जाम की सूचना पर एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा, सीओ शीतला प्रसाद समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद एसडीएम ने पांच लाख की आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। मृतक महेंद्र यादव पंजाब प्रांत में रह कर मजदूरी करता था और लॉकडाउन के चलते घर आया हुआ था। वह चार पुत्रियों व एक पुत्र का पिता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना करने वाला बाइक सवार मौके पर ही बाइक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को अपने कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ने दिया मदद भरोसा
अतरौलिया। घटना के बाद मृत मजदूर की पत्नी लीलावती के करूण क्रंदन से सभी की आंखे नम हो गई थी। पत्नी बार-बार यह कह कर कि अब केकरे सहारे जियब हो भगवान बेहोश हो जा रही थी। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed