फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of CM Yogis OSD motilal singh Road accident in Basti while going to Lucknow

CM Yogi के ओएसडी की मौत: लखनऊ जाते समय बस्ती में हुआ सड़क हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Fri, 26 Aug 2022 12:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 26 Aug 2022 12:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी व पूर्व उपजिलाधिकारी चौरीचौरा मोतीलाल सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा लखनऊ जाते समय बस्ती में हुआ। घटना में ओएसडी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Death of CM Yogis OSD motilal singh Road accident in Basti while going to Lucknow
सड़क हादसे में मोती लाल सिंह की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय-गोरखनाथ मंदिर के ओएसडी व पूर्व उपजिलाधिकारी चौरीचौरा मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा लखनऊ जाते समय बस्ती में हुआ। घटना में ओएसडी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका गुरु गोरखनाथ अस्पताल में इलाज चल रहा है। मोतीलाल सिंह मूलतः आजमगढ़ के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


मोतीलाल सिंह का स्थायी निवास ग्राम बुढ़नपुर, पोस्ट कोयलास और जनपद आजमगढ़ था। वह गोरखपुर में सिविल लाइंस, निकट एसपी सिटी आवास, सहारा प्रेस के बगल में रहते थे। उन्हें सुबह चार बजे गुरु श्री गोरक्षनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह साढ़े छ: बजे के लगभग में इनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि नील गाय को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोतीलाल सिंह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी ओएसडी थे। दूसरे कार्यकाल में भी जिम्मेदारी मिली थी। गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय बना है, जहां बैठकर जनसुनवाई करते थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोती लाल सिंह के निधन पर शोक प्रगट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed