फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   death of brick kiln worker

Azamgarh News: ईंट-भट्ठा मजदूर की मौत

Wed, 12 Jun 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
death of brick kiln worker
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सियरहा स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध हालत में बीती रात अचानक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के नालंदा जिले के नुरसरा थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव निवासी बिंदेश्वरी चौहान (60) पुत्र स्व. बद्री चौहान बिलरियागंज थाना के सियरहा स्थित एक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता था। बीती रात साढ़े आठ बजे काम से लौट रहा था। अचानक से उसकी तबियत खराब हो गई। जब तक किसी को मदद को बुलाता उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे सड़क किनारे गिरा पड़ा देखा तो उसके परिवार सहित ईंट-भट्ठा मालिक को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के चार पुत्र व एक पुत्री हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed