फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of a watchman due to car collision, two injured

कार की टक्कर से चौकीदार की मौत, दो घायल

Tue, 03 Dec 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death of a watchman due to car collision, two injured
जहानागंज। सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर मोड़ पर सोमवार की देर रात अनियंत्रित कार अंडा के ठेले को टक्कर मारते हुए दीवार से भिड़ गई। इस दौरान अंडा खा रहा चौकीदार, ठेला चालक और कार चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परीक्षण कर डाक्टर ने चौकीदार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा।
विज्ञापन

शिवप्रकाश राय (42) पुत्र हृदयनरायन जहानागंज थाने के बस्ती केरमा गांव के निवासी थे। घायल ठेला चालक शीतला (55) सिधारी थाने के चंडेश्वर का रहने वाला हैै। कार चालक मो. सादाब (30) पुत्र मो. इस्माइल शहर कोतवाली के बाजबहादुर मुहल्ले का निवासी हैं। सोमवार की रात शिवप्रकाश अपनी एजेंसी पर मिलने के लिए आए एक परिचित को उसके घर छोड़ने जा रहा था। वह शीतला के ठेला के किनारे खड़ा होकर अंडा खाने लगे। तभी मो. सादाब अपनी कार से पहुंचा जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। वह गाड़ी को नियंत्रण में नहीं कर सका और कार ठेले में टक्कर मारते हुए दीवार से टकरा गई। जारेदार टक्कर से ठेला टूट गया और सामान बिखर गए। हादसे में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने शिवप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों का इलाज चल रहा। शिवप्रकाश राय एक बेटा और एक बेटी के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed