फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of a schoolgirl returning home from school

स्कूल से घर लौट रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 24 Oct 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 24 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Death of a schoolgirl returning home from school
प्रतीकात्मक चित्र
फरिहां (आजमगढ़)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार को दिन में साढ़े तीन बजे अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर कक्षा दस की छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन


वह स्कूल से छूटने के बाद पैदल घर जा रही थी। घटना से आक्रोशित गांव के लोग फरिहां चौराहे पर शव रख कर कई प्रमुख मार्ग को जाम कर दिया।

आजमगढ़-लखनऊ सहित अन्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था ठप होने की सूचना पर सीओ सदर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन


मृृत छात्रा नीलम (15) पुत्री मिठाई निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव के पश्चिम बस्ती की रहने वाली थी। वह कक्षा 10 की छात्रा थी। नीलम मंगलवार को साढ़े तीन बजे स्कूल से छुट्टी होने पर पैदल घर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही फरिहां रेलवे क्रासिंग पर पहुंची कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से वह गिर गई और ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। नीलम की मौत की जानकारी उसके घर वालों को हुई तो उसकी लाश फरिहां मुख्य चौक पर रखकर जाम लगा दिया।

लोग दोषी ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मुख्य चौक पर सड़क जाम होने आजमगढ़-लखनऊ, वाराणसी, निजामाबाद मार्ग पर यातायात ठप हो गया। जिस वक्त यह घटना हुई।

ठीक उसी समय बसपा प्रमुख मायावती का कार्यक्रम समाप्त होने से पार्टी के लोगों के भी वाहन फंस गए। सड़क जाम होने की सूचना पर सीओ सदर मो. अकमल खां मौके पर पहुंचे।


लोगों को आश्वासन देकर शाम चार बजे से लगा जाम करीब दो घंटे बाद समाप्त कराया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। सड़क हादसे में मृत नीलम सात बहन और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। सीओ सदर ने बताया कि जाम खुल गया।

लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed