फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   death due to doctor's negligence, family member jammed road

डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत, चक्काजाम

Mon, 05 Aug 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
death due to doctor's negligence, family member jammed road
अतरौलिया प्रसूता की मौत के बाद रोड जाम कर रहे लोगों को समझाते सीओ बुढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। प्राइवेट अस्पताल पर डिलेवरी के पश्चात प्रसूता की मौत हो गई। जिस पर परिजन आक्रोशित हो उठे और प्रसूता के शव को अस्पताल के सामने रख कर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के सोमापुर आमेपुर गांव निवासीनी 25 वर्षीया रेखा पत्नी राजन गर्भवती थी। रविवार की रात डिलेवरी पेन होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी अतरौलिया पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देेखी और उसे अन्यत्र किसी हॉयर सेंटर पर ले जाने को कहा। इसी दौरान गांव की आशा-एएनएम ने परिजनों को कस्बा स्थित डॉ. पीके निषाद व डॉ.बीबी चौहान के प्राइवेट अस्पताल अर्पित नर्सिंग होम पर ले जाने की सलाह दिया। परेशान हाल परिजन उसे वहां लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। भोर में साढ़े चार बजे के लगभग आपरेशन कर डिलेवरी करायी गई। दोपहर में लगभग एक बजे रेखा की हालत गंभीर हुई तो अस्पताल प्रशासन अपने वाहन से लेकर उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचा। जहां जांच में डॉक्टर ने प्रसूता केे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अतरौलिया से आये नर्सिंग होम के लोग अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गये। आक्रोशित परिजन शव दूसरे वाहन पर लाद कर पुन: अतरौलिया कस्बा पहुंचे और प्राइेवट अस्पताल सामने ही सड़क पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम दिनेश चंद्र मिश्रा व सीओ शीतला पांडेय मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन शांत हुए और चक्का जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

आशा-एएनएम भेजती है मरीज
अतरौलिया। अस्पताल पर वर्तमान में 15 महिलाएं भर्ती है और ज्यादातर की डिलेवरी आपरेशन से हो चुकी है। इस अस्पताल पर भर्ती ज्यादातर मरीजों का कहना था कि उन्हें गांव की आशा व एएनएम द्वारा यहां भेजा गया है। चर्चा तो यह भी है कि इस प्राइवेट अस्पताल पर तैनात डॉक्टर झोलाछाप है और मरीज भेजने के नाम पर आशा व एएनएम को अच्छी खासी धनराशि भी मुहैया कराते है। जिसके चलते ही यहां मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी प्रकरण संज्ञान में नहीं है, अस्पताल के पंजीकरण व डॉक्टर के डिग्री आदि की जानकारी की जा रही है। यदि प्रसूता की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है तो जांच करा कर कार्रवाई की जायेगी। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed