फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death anniversary of Kaifi Azmi celebrated with simplicity

सादगी से मनाई गई कैफी आजमी की 18वीं पुण्यतिथि

Sun, 10 May 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Death anniversary of Kaifi Azmi celebrated with simplicity
फतेहमंजिल में कैफी आजमी की पुण्यतिथि पर कैफी आजमी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित करते मिजवां सोसाइट? - फोटो : AZAMGARH
मेजवां। उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी की 18वीं पुण्यतिथि रविवार को फूलपुर के मेजवां स्थिति फतेह मंजिल आवास में सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शुरुआत पूर्व सचिव आर हुसैन, कैफी आजमी के सेवक गोपाल और मी रक्सम डाक्यूमेंट्री की मुख्य कलाकार अदिति शर्मा ने कैफी आजमी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वालित कर किया।
विज्ञापन

आर. हुसैन ने कहा कि कैफी आजमी गांव का विकास चाहते थे। वे रेल संघर्षों से जुड़े थे। आज कैफी आजमी की बदौलत मेजवां पूरे विश्व मे जाना जाता है। उनके गांव में वह एक हर सुख सुविधा है जो एक आदर्श गांव में होता है। कैफी आजमी के सेवक गोपाल ने कहा कि कैफी आजमी जो कहते थे उसे करते थे। मैं उनके साथ बचपन से जुड़ा रहा। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टनसिंग का ख्याल रखा गया। इस मौके पर सीताराम, निर्मला, मनीषा, आरएन, संयोगिता, नैय्यर रजा, समर राजा, चंद्रेश, विजय बहादुर, रंजन, मिथलेश, लल्लन, संदीप, सुनीता, प्रकाश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed