फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deadly attack on Pradhan in Azamgarh, Tahrir given in police station

आजमगढ़ में प्रधान पर जानलेवा हमला, थाने में दी तहरीर

Mon, 07 Jun 2021 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Pradhan in Azamgarh, Tahrir given in police station
आजमगढ़ में दीदारगंज थाना क्षेत्र के कैथौली गांव के नवनिर्वाचित प्रधान के ऊपर रविवार की रात तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं दो युवक भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित ग्राम प्रधान ने सोमवार को दीदारगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के कैथौली ग्राम सभा के नवनिर्वाचित प्रधान हौसिला राजभर पुत्र राम बहाल ने दीदारगंज थाना में लिखित तहरीर देकर कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि रविवार की रात लगभग 12 बजे गांव में आई हुई बारात से जब वापस आकर घर सोने की तैयारी कर रहा थे तभी कैथौली गांव के ही कुछ लोगों के इशारे पर तीन बदमाश किस्म के लोगों ने उनपर हमला कर दिया। इस बीच हाथापाई हुई। ग्राम प्रधान के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। इस बीच एक बदमाश पकड़ा गया। वहीं दो अन्य मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक को रात में ही 112 नंबर पुलिस को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed