फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   deadBody of young man found behind school in azamgarh family searching for three days

UP : स्कूल के पीछे मिली युवक की लाश..., तीन दिन से तलाश कर रहे थे परिजन; नहीं दी गई थी पुलिस को सूचना

Wed, 19 Feb 2025 05:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 05:47 PM IST
सार

आजमगढ़ में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर महाराजगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों और परिजनों से जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
deadBody of young man found behind school in azamgarh family searching for three days
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के अक्षयवट गांव में एक विद्यालय के पीछे छोटी सरयू नदी के किनारे बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। वह तीन दिन से लापता था।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह अक्षयवट गांव में सुबह टहलने निकले लोगों ने छोटी सरयू नदी के किनारे एक युवक का शव देखा। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान विंदेश्वरी मिश्र (40) निवासी ग्राम नरोत्तमपुर, थाना महराजगंज के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विंदेश्वरी बीते रविवार की शाम बाजार गया था। वहां उसका मोबाइल गायब हो गया। इससे वह अवसाद में था। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे वह बिना कुछ बताए बाइक से गया था। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके गायब होने पर परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी। अपने स्तर से तलाश कर रहे थे। विंदेश्वरी को तीन लड़कियां और एक लड़का है। पुलिस को उसके शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है। कुछ दूरी पर उसकी बाइक खड़ी मिली है। महराजगंज थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नदी के किनारे मिला वृद्ध का शव
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास नदी के किनारे बुधवार की सुबह एक वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के सोनियापार गांव निवासी बचनू वनवासी (60) दो तीन दिन से घर से लापता थे।

परिजनों ने तलाश की लेकिन नहीं मिले। बुधवार को आजमगढ़-गाजीपुर बार्डर से होकर गुजरने वाली गांगी नदी के किनारे शव मिला। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। लोगों ने आशंका जताई है कि शराब के नशे में वह नदी में गिर गए होंगे। इससे मौत हो गई। थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed