फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead man sold car to someone else after taking NOC in RTO

Azamgarh News: आरटीओ में 'मुर्दे' ने एनओसी लेकर दूसरे को बेच दी गाड़ी

Mon, 11 Nov 2024 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead man sold car to someone else after taking NOC in RTO
आजमगढ़। परिवहन विभाग में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां ''मुर्दे'' ने आरटीओ ऑफिस आजमगढ़ में पहुंचकर अपनी चार पहिया वाहन की एनओसी ली और दूसरे को बेच दी। मामला तब सामने आया जब ''मुर्दे'' की पत्नी ने परिवहन विभाग से लगायत मंत्रियों और आईजीआरएस पोर्टल शिकायत दर्ज कराई। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही आरटीओ ने गलती सुधारने के लिए एनओसी को रद्द कर दिया और आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

गाजीपुर के सुरहुरपुर जफ्ती गांव निवासी अल्का दुबे पत्नी सुनील दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी। अल्का ने बताया कि उनके पति सुनील दुबे के नाम से एक चार पहिया वाहन था। इसका पंजीकरण आजमगढ़ के आरटीओ में था। बताया कि उनके पति की मौत 18 अक्तूबर 2023 को हो गई। आरोप लगाया कि उनकी मृत्यु के चार माह बाद ही कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से उनके पति के स्थान पर खुद को सुनील दुबे बताकर वाहन की एनओसी ले ली और दूसरे को बेच दी। मामला संज्ञान में आते ही अल्का ने इसकी शिकायत आजमगढ़ आरटीओ कार्यालय में की। इसके साथ ही तत्कालीन एसपी अनुराग आर्य से लगायत आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। मामला संज्ञान में आते ही विभाग ने गलती को सुधारने के लिए एनओसी पर रोक लगा दी और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में है। इस मामले में एनओसी को रद्द कर दिया गया है। साथ ही फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। संबंधित बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गाड़ी मालिक मृतक सुनील दुबे की पत्नी से कहा गया कि वह गाजीपुर आरटीओ में जाकर वाहन को अपने नाम से पंजीकरण कराएं। हालांकि अभी वाहन उनके नाम हुआ कि नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। - डाॅ. आरएन चौधरी, आरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed