फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead head's family will get arms license

मृत प्रधान के परिजनों को मिलेगा शस्त्र लाइसेंस

Mon, 24 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead head's family will get arms license
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव के मृत प्रधान सत्यमेव जयते के परिवार को असलहे का लाइसेस मिलेगा। इसके लिए पुलिस महकमा कागजी कवायद पुरी कराने में जुटा हुआ है। इसके साथ ही एसपी ने नामजद चार अभियुक्तों में शामिल फरार चल रह चौथे अभियुक्त की भी जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। बांसगांव के प्रधान सत्यमेव जयेते की 11 दिनों पूर्व गांव स्थित श्री कृष्ण पीजी कालेज के पास स्थित पोखरे पर बुला कर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हौसला बुलंद बदमाशों ने हत्या के बाद प्रधान के घर पहुंच कर घटना की सूचना भी दिए थे। प्रधान की हत्या पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे थे और घंटो पुलिस व पब्लिक के बीच गुरिल्ला युद्ध हुआ था। बांसगांव से बोगरिया तक घंटो हंगामा चला था। पुलिस को फायर भी करना पड़ा था वहीं ग्रामीणों के पथराव से कुछ पुलिस कर्मी चोटिल भी हुए थे। देर रात पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने में सफल हो सकी थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई थी। इस दौरान ग्रामीणो ने प्रधान परिवार को मुआवजा व असलहा लाइसेंस देने की मांग किया था। पुलिस ने लाइसेंस दिलावाने का आश्वासन भी दिया था। जिसकी कवायद में महकमा जुटा हुआ है। सोमवार को मत प्रधान के बड़े भाई एसपी से मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पत्रक देकर घटना के मुख्य आरोपी के अब तक गिरफ्तार न होने पर अपनी नाराजगी भी जताई। जिस पर एसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही पुलिस मुख्य आरोपी सूर्यांश को भी पकड़ लेगी और उसे प्रधान की हत्या की सजा दिलायी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के पांच सदस्यो के नाम से असलहा लाइसेंस के आवेदन के तहत जल्द कागजी कवायद पूर्ण करा कर असलहा लाइसेंस दिलवाने की भी बात कही। उन्होंने मृत प्रधान के भाई से उन लोगों के नाम भी मांगे जिनके नाम से असलहा लाइसेंस के लिए आवेदन किए है ताकि उसकी पैरवी कर समय से लाइसेंस दिलाने की कवायद पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed