फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of youth found hanging on tree, fear of murder

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 23 Mar 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on tree, fear of murder
अमित यादव( फाइल फोटो) - फोटो : AZAMGARH
अहरौला/अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के चकलतीफ गांव स्थित पेड़ पर ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह एक युवक का शव लटकता हुआ पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक वर्षों से अपने मौसा के घर रहता था और घर से ट्यूबवेल पर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के भूखल गांव निवासी अमित यादव (23) बीते कई सालों से अहरौला के चकलतीफ गांव निवासी अपने मौसा रविंद्र यादव के घर रह रहा था। सोमवार की शाम वह घर से खाना खाने के बाद ट्यूबवेल पर सोने चला गया। रात में परिजन भी किसी काम से ट्यूबवेल पर गए तो वह वहां नहीं था। इस पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसने शौच जाने की बात बतायी। इसके बाद परिजन उसका इंतजार करते रहे लेकिन वह न तो ट्यूबवेल पर ही पहुंचा न ही घर ही आया। बाद में मोबाइल पर संपर्क नहीं हो रहा था। परिजन उसे रात भर खोजते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने गांव के पोखरी के पास एक पेड़ पर अमित का शव लटका देखा। सूचना परिजनों को हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरा गांव मौके पर जुट गया। अमित का शव उसकी शर्ट के फंदा के सहारे आम के पेड़ से लटक रहा था। दोनों पैर जमीन से छू रहे थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की चप्पल कुछ दूर पड़ी मिली। वह दो भाईयों में बड़ा था और मौसा-मौसी की देखभाल के लिए उनके साथ रहता था। पिता रामनवल वाराणसी में मजदूरी करते हैं। मौसा रविंद्र यादव ने तहरीर में हत्या की आशंका जताई है। प्रेम प्रसंग और संपत्ति विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। एसओ अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मृतका के मौसा की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed