फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of youth found hanging from Peepal tree at Eklavya Ghat

Azamgarh News: एकलव्य घाट पर पीपल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 21 Jul 2024 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from Peepal tree at Eklavya Ghat
नगर कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मड़या के समीप तमसा नदी के किनारे एकलव्य घाट पर पीपल के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह जब मड़या मुहल्ले के लोग एकलव्य घाट पर गए तो वहां पीपल के पेड़ से एक शव को लटकते हुए देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवक के पास मौजूद मोबाइल से एक नंबर पर कॉल किया गया। तब कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि मोबाइल नंबर आशुतोष यादव उर्फ गोलू पुत्र संतोष यादव निवासी राहुल नगर मड़या का है। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। पिता संतोष के अनुसार रात में कुछ लोग गोलू को बुलाकर ले गए थे। आशंका है कि उन्होंने ही मारपीट कर गला घोंटकर हत्या की है और शव को लटकाया है। शव चादर से लटका था लेकिन गले में चादर नहीं बंधा था केवल ठुड्ढी पर चादर अटकी थी। पैर पेड़ के किनारे बने चबूतरे पर मौजूद था। लोगों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed