फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of young man found hanging in room

Azamgarh News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 10 Oct 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in room
सगड़ी। जीयनपुर के रामपुर ढेलुआ गांव में बुधवार सुबह कमरे में फंदे के सहारे युवक का शव लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ढेलुआ गांव निवासी रोहित (29) मंगलवार शाम रामलीला देखने गया था। देर रात लौटा और कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह उसकी भाभी कमरे के पास गईं तो शव फंदे से लटकता मिला। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के लोग भी पहुंचे तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र का पिता था। वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed