फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of young man found hanging from bamboo with the support of muffler

Azamgarh News: बांस से मफलर के सहारे लटकता मिला युवक का शव

Sun, 31 Dec 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from bamboo with the support of muffler
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी गांव निवासी एक युवक का शव शनिवार की सुबह घर में लगे बांस से मफलर के सहारे लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पल्थी डीहवा गांव निवासी राम प्रसाद 45 रोज की भांति शुक्रवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी मायके गई हुई थी। पिता ईश्वर प्रसाद अलग कमरे में सोए थे। शुक्रवार की देर रात ही राम प्रसाद ने घर में लगे सीमेंट शीट के बांस से मफलर के सहारे फांसी लगा लिया। शनिवार की सुबह आठ बजे के लगभग पिता व गांव के लोगों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता के अनुसार राम प्रसाद की पहली शादी दीदारगंज थाना के पुष्पनगर में हुई थी। किसी कारण से पहली पत्नी अपने एक बच्चे को लेकर उसे छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी किया वह भी वर्तमान में मायके गई हुई थी। मृतक तीन भाई व तीन बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed