फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead body of young man

सड़क किनारे खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव

Thu, 09 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
dead body of young man
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अशरफपुर बसारतपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव से 500 मीटर दूरी पर सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुत्र ने ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

अशरफपुर बसारतपट्टी (बनगांव) ग्राम निवासी 50 वर्षीय रणविजय सिंह बुधवार की रात घर पर खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजन रात में उनकी तलाश भी किए। सुबह घर से पांच सौ मीटर दूरी पर ग्रामीणों ने रणविजय सिंह का शव खून से लथपथ हाल में देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस भी आ गई। मृतक के पुत्र प्रवेश सिंह उर्फ गोलू ने पिता की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। उसने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। नामजद किए गए लोगों में हरिओम निषाद, अरविंद निषाद, ओम प्रकाश निषाद व रामदयाल निषाद शामिल है। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed