फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of old woman found in drain

Azamgarh News: नाले में मिला वृद्ध महिला का शव

Wed, 08 Jan 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman found in drain
बरदह। थाना क्षेत्र के ईरनी गांव की गौशाला के पास मंगलवार सुबह नाले में वृद्ध महिला का शव मिला। घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह के बक्सपुर गांव निवासी फातिमा (75) छह जनवरी की शाम 4.30 बजे घर से निकली थी। वह मानसिक रूप से कमजोर थी। घूमते हुए गांव के बगल में ही ईरनी गांव की गोशाला के पास बह रहे नाले में गिर पड़ी। इससे उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग जब नाले की तरफ से गुजर रहे थे तो शव देखा। सूचना पर प्रधान और पुलिस को डायल 112 पर दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह बक्सपुर गांव की रहने वालीं हैं। परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बेटा रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर किसी अन्य सदस्य के न होने से प्रधान दानिश ने मौत की जानकारी बरदह थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed