फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of missing old man found in the field, chaos

लापता वृद्ध का खेत में मिला शव

Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing old man found in the field, chaos
बरदह थाना क्षेत्र के चकचोर्रा गांव निवासी वृद्ध मानसिक रुप से बीमार थे। बुधवार की सुबह वह घर से दवा खाने के बाद निकले और फिर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार की सुबह चिकशांवा गांव के पोखरे के पास स्थित खेत में शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चकचोर्रा गांव निवासी 70 वर्षीया राजाराम बिंद की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह वह दवा खाने के बाद घर से निकले और लापता हो गए। दो घंटे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दिया। देर रात तक खोजबीन के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोस के गांव चिकशांवा के ग्रामीण अपने खेत में गेहूं कांटने पहुंचे तो पोखरे के पास स्थित एक खेत में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना जंगल के आग की तरफ पूरे क्षेत्र में पहुंच गई। जिस पर राजाराम के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान किया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर बरदह थाना पुलिस मयदल बल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। एसओ बरदह धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही वृद्ध के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed