{"_id":"693916b449beb6bb3908f994","slug":"dead-body-of-man-found-in-well-in-azamgarh-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कुएं में मिला शख्स का शव, हत्या की आशंका; घर से चार लोगों के साथ निकला था सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कुएं में मिला शख्स का शव, हत्या की आशंका; घर से चार लोगों के साथ निकला था सुभाष
Wed, 10 Dec 2025 12:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:14 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में शेख पठानपुर गांव के कुएं में एक व्यक्ति का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि व्यक्ति मजदूरी के लिए घर से कुछ लोगों के साथ निकला था, घटना के बाद लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के शेख पठानपुर गांव में बुधवार की सुबह एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोसाईपुर निवासी सुभाष सरोज (45) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र पिंटू सरोज ने बताया कि उनके पिता मंगलवार की शाम चार लोगों के साथ खेत की ओर गए थे। यह सभी लोग खेती-बाड़ी का काम मजदूरी पर करते थे। उनके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन घटना के बाद सभी साथी मौके से चले गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: पुलिस के एप से एफआईआर डाउनलोड के बाद करते थे ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
पिंटू के अनुसार, ग्रामीणों ने दूर से कुएं के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी और जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो कुएं में शव देखकर दंग रह गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार लोगों की तलाश में टीम लगाई गई है। घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।