फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of CRPF jawan reached native village

Azamgarh News: सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव

Sat, 10 Jun 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of CRPF jawan reached native village
सीआरपीएफ जवान परविंद यादव का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम पैतृक गांव रानी की सराय के चड़ई गांव पहुंचा। परिजनों के मुताबिक, परविंद यादव हमले में शहीद हुए हैं। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर, परविंद के भाई मुलायम यादव ने बताया कि जब तक परविंद का दोबारा पोस्टमार्टम नहीं हो जाता परिजन उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके लिए अधिकारियों को बता दिया गया है। रानी की सराय थानाक्षेत्र के चड़ई गांव निवासी परविंद यादव (32) पुत्र स्व. सुदर्शन यादव सीआरपीएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई। पार्थिव शरीर घर भेजा जा रहा है। शुक्रवार शाम तक जिले के अधिकारियों ने भी उनकी शहादत की बात कही। हालांकि बात में बताया गया कि इस संबंध में पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। परविंद का पार्थिव शरीर आने की सूचना मिलते ही हजारों लोग तिरंगा लेकर चेकपोस्ट पर पहुंच गए। परविंद यादव अमर रहें, अमर रहें... के नारे लगाए। एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता व सीओ सिटी गौरव कुमार व रानी की सराय थाना प्रभारी फोर्स के साथ चेकपोस्ट पर मौजूद थे। परविंद यादव तीन भाई व दो बहनों में बड़े थे। उनकी एक पुत्री व एक पुत्र है। प्रभारी डीएम श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सेना के जवान की मौत कैसे हुई, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कोई बता रहा कि गोली लगने से मौत हुई है तो कोई बता रहा कि बीमारी से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed