{"_id":"64dfb826791c2cf630013475","slug":"dead-body-of-confectioner-found-in-farm-and-in-temple-premises-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-2889-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खेत में महिला और मंदिर परिसर में मिला हलवाई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खेत में महिला और मंदिर परिसर में मिला हलवाई का शव
विज्ञापन
जिले के दो थाना क्षेत्रों में महिला समेत दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराई तथा परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताय कि शव किन परिस्थितियों में मिले इसकी जानकारी कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण बताने की बात कर रही है। महिला का शव खेत में जबकि हलवाई का शव मंदिर परिसर में मिला है।
कप्तानगंज : थाना क्षेत्र के तेरही गांव में धान के खेत में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने 48 वर्षीय महिला का शव। शव की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के साथ ही छानबीन में शुरू की। महिला के शरीर पर मैरून कलर की साड़ी और काले रंग का ब्लाउज था। उसके आसपास चप्पल व बोतल पड़ी मिली। शव से कुछ दूरी पर उसका आधार कार्ड पाया गया। जिसमें उसका नाम इंद्रावती यादव 48 पत्नी रामचेत यादव ग्राम खोनहनपुर कोयलसा अंकित था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
बरदह : थाना क्षेत्र के ग्राम लसड़ा खुर्द स्थित शिवजी मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह प्रेमचंद्र प्रजापति 45 वर्ष का शव मिला।परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सुबह किसी ग्रामीण ने मिठाई विक्रेता प्रेमचंद प्रजापति को मंदिर परिसर में लेटे हुए देखा तो उसे जगाने लगा, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। अन्य लोगों ने भी उसे हिलाया डुलाया तो उसे मृत पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष विनय कुमार दुबे घटनास्थल पर पहुंचे घटना के बारे में पूछताछ की। मृतक प्रेमचंद मौजा मोड़ पर मिठाई की दुकान चलाता था। उसके साथ उसका बड़ा बेटा भी दुकान पर ही रहता है। जबकि छोटा बेटा पढ़ाई करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।