{"_id":"6161d4748ebc3e624e11478f","slug":"dead-body-of-an-innocent-missing-since-two-days-was-found-in-the-field-azamgarh-news-vns6163865102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव
विज्ञापन
पवई थाना के सैदुल्लाहपुर में मासूम की हत्या के बाद मृत मासूम के पिता को सांत्वना देते एसपी ग्रामी
- फोटो : AZAMGARH
पवई/अंबारी। पवई थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर गांव स्थित अपनी ननिहाल से दो दिनों पूर्व लापता हुए मासूम का शव शनिवार की सुबह गांव से दो सौ मीटर दूर धान के खेत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं, एसपी, एसपी ग्रामीण के अलावा डॉग स्क्वॉयड व फारेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची।
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलरा गांव का मूल निवासी चार वर्षीय अकदस पुत्र गुलामे गौस अपनी मां के साथ ननिहाल पवई थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव रहता था। सात अक्टूबर को वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। अकदस के नाना ने शुक्रवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पवई थाने में भी दर्ज कराई। शनिवार की सुबह गांव के बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले नाले में बच्चों ने अकदस का शव पड़ा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, मृत मासूम के नाना ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पिता अभी दिल्ली में रह कर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी पर एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।
आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। महकमा जांच की कवायद में जुटा हुआ है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - सुधीर कुमार सिंह, एसपी आजमगढ़।