फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a girl found murdered and thrown in a mustard field

Azamgarh News: हत्याकर सरसों के खेत में फेंकी मिली युवती की लाश

Tue, 30 Jan 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found murdered and thrown in a mustard field
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में सोमवार को सरसों के खेत में युवती की लाश मिली। युवती की गला रेती गई लाश बड़हलगंज गांव स्थित खेत में मिली। सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस के साथ ही एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे और जांच में पुलिस जुट गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन




जहानागंज संवाददाता के अनुसार, आजमगढ़-मऊ बार्डर पर स्थित बड़हलगंज गांव के मौजा बरही गांव स्थित सरसों के खेत में युवती की गर्दन कटी लाश मिली। सूचना पर जहानागंज और चिरैयाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की पहचान मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासिनी अर्चना (19) पुत्री बिरजू के रूप में की गई। लाश को सबसे पहले उसकी मां ने ही देखा।
विज्ञापन


मां ने बताया कि उसकी बेटी आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे वह घर से बाजार के लिए निकली थी। एक घंटा बाद मृतका की मां कविता देवी उसे खोजने के लिए निकली तो घर से पांच सौ मीटर दूर सरसों के खेत में बेटी की लाश देखी। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। युवती का गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना पर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। जहानागंज और चिरैयाकोट थाना पुलिस अपने-अपने स्तर से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक की पहचान

आजमगढ़। बड़हलगंज गांव में युवती की लाश मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक की पहचान की गई है। उसकी तलाश और हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीम गठित की गई है।



मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासिनी अर्चना (19) के घर से घटना स्थल के बीच लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगालने पर वह युवती घटना के पूर्व एक लड़के साथ दिखी है। उसकी पहचान मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली निवासी आकाश के रूप में की गई है। पुलिस आकाश की तलाश और हत्याकांड के खुलासे को लेकर तीन टीम गठित की है। जल्द ही खुलासे का दावा पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में युवती की गला रेतकर हत्या की बात सामने आ रही है। सीसीटीवी फुटेज में वह घटना के पूर्व एक लड़के के साथ नजर आ रही हैं। इसकी पहचान मोहम्मदाबाद निवासी आकाश के रूप में की गई है। आकाश की गिरफ्तारी और हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने तीन टीम गठित की है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी, आजमगढ़




खेत में युवक का मिला शव

बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र में ही एक युवक की लाश बजहां गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर सोमवार की सुबह मिली। मृतक की पहचान असलम (30) निवासी बजहां थाना जहानागंज के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम पांच बजे वह घर से बकरी के लिए पत्ता तोड़ने जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। खोजबीन करने पर सोमवार की सुबह बजहा गांव से 500 मीटर की दूरी पर सरसों के खेत में उसकी लाश मिली। मृतक के गर्दन और कंधे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने असलम के दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था और फेरीकर सामान बेचता था।

29जेएनडी36 : अंतिम संस्कार के लिए फाटक पार करने के लिए जदोजहद करते लोग। संवाद

29जेएनडी36 : अंतिम संस्कार के लिए फाटक पार करने के लिए जदोजहद करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed