फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead body o Laborer found hanging on tree in azamgarh

Azamgarh News: पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, पानी टंकी के निर्माण में लगी थी ड्यूटी; पहुंची पुलिस

Thu, 18 Apr 2024 10:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 10:27 AM IST
सार

Azamgarh News: मजदूर की लाश मिलने से गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। इसी दौरान पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी। अर्जुन गांव में ही बन रहे पानी टंकी निर्माण के लिए काम कर रहा था। सुबह उसकी लाश देख सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
dead body o Laborer found hanging on tree in azamgarh
मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अहरौला थाना अंतर्गत अतरडीहा गांव से गुजरी ओंगरी नदी के किनारे गुरुवार की सुबह एक मजदूर का शव जंगली पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अतरडीहा गांव में इन दिनों नल से जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। इस निर्माण कार्य में शाहजहांपुर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत चंदौना गांव निवासी अर्जुन जाटव (28) बतौर मजदूर काम कर रहा था। गुरुवार की सुबह ग्रामीण नदी किनारे शौच के लिए गए तो अर्जुन का शव एक पेड़ से गमछे के सहारे लटकता देखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। एसओ अहरौला सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed