{"_id":"678e990855ed18f2070a9854","slug":"dead-body-found-on-the-border-of-another-village-wife-accused-of-murder-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-126461-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दूसरे गांव की सीमा पर मिला शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दूसरे गांव की सीमा पर मिला शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
निजामाबाद (आजमगढ़)। डीहवाबारी गांव निवासी अशोक तिवारी (52) का सोमवार की सुबह दूसरे गांव की सीमा पर शव बरामद हुआ। मृतक की पत्नी ने जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डीहवाबारी (पिपरी) गांव निवासी अशोक तिवारी रविवार की रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने चले गए। सोमवार की सुबह दूसरे गांव के सिवान में गेहूं के खेत में उनका शव मिला। इसकी सूचना क्षेत्र के दमदीयावन गांव के प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। लोगों का कहना है कि अशोक बहुत ही सीधे और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इनके पास दो लड़के और तीन लड़कियां थीं। मृतक की पत्नी सरोज तिवारी की रो-रो कर बेहोश हो जा रही हैं। पत्नी ने जमीन के विवाद में पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के डीहवाबारी गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी।