फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body found in suspicious condition died by drowning in pool wife accused of murder in azamgarh

आजमगढ़: संदिग्ध अवस्था में युवक की पोखरी में डूबकर मौत, साथी का पता नहीं, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 01 Nov 2021 03:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Nov 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in suspicious condition died by drowning in pool wife accused of murder in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव स्थित पोखरी में सोमवार सुबह संदिग्ध अवस्था में डूबकर युवक की मौत हो गई। घटना के समय वह गांव के पूर्व प्रधान के कहने पर एक साथी के साथ पोखरी की सफाई कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी ने हत्या कर शव पोखरी में फेंके जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंघौटा खालिसपुर गांव निवासी कुबेर(48) पुत्र जगरनाथ पेशे से राजगीर था। सोमवार की सुबह काम के लिए घर से निकला लेकिन कहीं काम नहीं मिला तो वापस लौट रहा था। इसी दौरान खालिसपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान शूरू ने उसे अपनी पोखरी साफ करने के लिए बुला लिया।
विज्ञापन


जिस पर वह मुस्लिमपुर गांव निवासी अपने साथी रमेश राजभर के साथ पोखरी की सफाई करने में जुट गया। कुछ देर बाद कुबेर व रमेश राजभर दोनों ही पोखरी पर नहीं दिखाई दिए तो खोजबीन शुरू हुई। एक घंटे के बाद कुबेर का शव पोखरी में उतराया हुआ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मृतक की पत्नी निर्मला मौके पर पहुंच गई और हत्या कर शव पोखरी में फेंके जाने का आरोप लगाया। रमेश का कोई पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी अजमतगढ़ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक पांच पुत्र व दो पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed