फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body found in river, fear of murder

नदी में उतराया मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in river, fear of murder
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी एक युवक का शव बृहस्पतिवार को कुंवर नदी में उतराया हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टिकरिया गांव निवासी 22 वर्षीय बबलू पुत्र मोहन राम बुधवार की शाम अपने एक मित्र के साथ घर से निकला। इसके बाद दोनों कौड़िया बाजार शराब पीने के लिए गए। देर रात तक जब बबलू घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार की सुबह बबलू का शव कुंवर नदी से बरामद हुआ। बबलू के सिर पर चोट के निशान थे, जिसे देख कर परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी और पुलिस को इस बाबत तहरीर भी दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन भाई व दो बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed