फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DCM truck laden with English liquor overturned, riders ran away after setting it on fire; hid between sacks of

UP: अंग्रेजी शराब लदी डीसीएम ट्रक पलटी, आग लगा कर भागे सवार; चोकर की बोरियों के बीच छिपाई थी

Wed, 29 Nov 2023 03:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Nov 2023 03:56 PM IST
सार

निजामाबाद थाना अंतर्गत दत्तात्रेय विद्युत सब स्टेशन के पास सेंटरवा-फूलपुर मार्ग पर एक डीसीएम ट्रक बुधवार की भोर में पांच बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक के पलटने पर उसमें सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति किसी तरह बाहर निकले और फिर जरकीन में रखे किसी ज्वलनशील पदार्थ को ट्रक पर छिड़क कर आग लगा कर भाग गए।

विज्ञापन
DCM truck laden with English liquor overturned, riders ran away after setting it on fire; hid between sacks of
अंग्रेजी शराब लदी डीसीएम ट्रक पलटी - फोटो : संवाद

विस्तार

निजामाबाद थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब चोकर की बोरियों की बीच छिपा कर ले जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद डीसीएम में सवार लोग ट्रक में आग लगा कर भाग गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व उसमें भरे भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को अपनी कस्टडी में लेकर थाने ले आयी। 

विज्ञापन

निजामाबाद थाना अंतर्गत दत्तात्रेय विद्युत सब स्टेशन के पास सेंटरवा-फूलपुर मार्ग पर एक डीसीएम ट्रक बुधवार की भोर में पांच बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक के पलटने पर उसमें सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति किसी तरह बाहर निकले और फिर जरकीन में रखे किसी ज्वलनशील पदार्थ को ट्रक पर छिड़क कर आग लगा कर भाग गए। इस बीच टहलने के लिए निकले ग्रामीणों की नजर उस  पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग जुट गए और किसी तरह पानी आदि डाल कर आग बुझाया और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस के साथ ही  फाययर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक में भरे चोकर की बोरियों को जब हटवाया तो उसके बीच में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की पेटिया बरामद हुई। जिसे पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली पर लदवा कर थाने भेजवा दिया। डीसीएम पर चारों तरफ चोकर की बेरिया रख कर बीच में अवैध शराब को रखा गया था। गाड़ी पर जो शराब बरामद हुई है वह चंडीगढ़ में सप्लाई वाली है। वहीं चोकर की बोरिया आजमगढ़ के अनमोल ब्रांड की है। कितनी मात्रा व कीमत का अवैध शराब बरामद हुआ है। यह ज्ञात नहीं हो चुका है। पुलिस महकमा बरामद माल को थाने पर लाकर काउंटिँग की कवायद में जुटी है। चोकर के ब्रांड के माध्यम से पुलिस बरामद अवैध शराब किसका है यह पता लगने की कवायद में जुटी है। 
विज्ञापन


बरामद शराब कहीं से अवैध तरीके से लाया जा रहा था। जिसे थाने भेजवा दिया गया है। ट्रक नंबर, बरामद शराब व चोकर के बोरियों के ब्रांड आदि के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह माल किसका है। जल्द ही पता लगा कर संबंधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चिदानंद यादव, थाना प्रभारी निजामाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed