फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DBT became a problem for teachers, parents' questions upset

डीबीटी बनी शिक्षकों के लिए फजीहत, अभिभावकों के सवाल परेशान

Tue, 16 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
DBT became a problem for teachers, parents' questions upset
बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के ड्रेस का पैसा इस बार अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जा रही है। अभी हजारों अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म का पैसा नहीं पहुंचा है, जिनके खाते में पहुंचा है, उन्होंने खरीद नहीं की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों के यूनिफार्म, जूते-मोजे और स्वेटर आदि की रकम अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। बहुत से अभिभावकों के खाते में रकम भेज दी गई है लेकिन तमाम ऐसे भी हैं, जिनके खाते में रकम नहीं पहुंची है। जिनके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं, वे स्कूलों का चक्कर काट रह हैं। इसके उलट जिनको पैसा मिल रहा है, उन्होंने यूनिफार्म खरीदे ही नहीं है। लिहाजा बच्चे बगैर यूनिफार्म के स्कूल आ रहे हैं। ठंड शुरू हो गई लेकिन बिना स्वेटर, जूता मोजा के स्कूल आ रहे हैं। जिले में कुल 2702 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें 1737 प्राथमिक विद्यालय, 484 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 481 कंपोजिट विद्यालय हैं। उक्त विद्यालयों में करीब साढे चार लाख बच्चे पंजीकृत हैं। विभाग अभी 50 फीसदी बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेज पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed