फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dare to protest against neglect of farmers

किसानों की उपेक्षा के विरोध में दिया धरना

Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dare to protest against neglect of farmers
किसानों की उपेक्षा के विरोध में दिया धरना
अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किसान सभा की जनपद इकाई की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया गया। जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया गया।       
विज्ञापन


धरने में उप्र किसान सभा के अध्यक्ष इंतेेयाज बेग ने कहा कि केंद्र ओर प्रदेश की सरकारें किसानों के साथ धोखा कर रही हैं। चुनाव के दौरान किसानों को लाभकारी मूल्य देने और डा. स्वामीनाथन की संस्तुतियों को लागू करने का वादा किया गया।
विज्ञापन


सरकारें इसे लागू करने की ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रदर्शन पर किसानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई। आज देश में किसानों की आत्महत्या का ग्राफ बढ़ा है। भाकपा जिलामंत्री श्रीकांत सिंह ने कहा कि भाकपा किसानों के संघर्षों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। राज्य कौंसिल के सदस्य गुलाब मौर्य ने कहा कि देश प्रदेश की सरकार किसान मजदूर विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक रामजग, रामचंदर सिंह पटेल, रामनेत यादव, रामटहल यादव, मखड राजभर, लल्लन, सुरेंद्र यादव, बीरबल प्रजापति मौजूद थे। अध्यक्षता रामचंदर यादव, संचालन रामअजोर यादव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed