फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dalits and women also have responsibility among BJP's divisional presidents

Azamgarh News: भाजपा के मंडल अध्यक्षों में दलित और महिलाओं को भी जिम्मेदारी

Wed, 08 Jan 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dalits and women also have responsibility among BJP's divisional presidents
आजमगढ़। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की संस्तुति के बाद जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने लालगंज लोकसभा के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के नाम का एलान किया। मंडल अध्यक्षों में आठ ओबीसी, 11 सामान्य, एक दलित शामिल है। इस बार भाजपा ने आधी आबादी को भी हिस्सेदारी दी है। वहीं, जिला प्रतिनिधियों के नाम में नौ ओबीसी, नौ जनरल और दो एससी शामिल किए गए हैं, लेकिन इसमें महिला को जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


भाजपा की लालगंज लोकसभा के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के नाम का एलान मंगलवार की रात हो गया। इसमें पिछड़ी और दलित जाति की भागीदारी पर खास फोकस किया गया है। हालांकि लालगंज जिले के कई मंडल में सामान्य जाति को भी जातीय समीकरण के लिहाज से स्थान दिया गया है। अलबत्ता आधी आबादी की संख्या कुछ कम है। लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 21 मंडल के 20 मंडल अध्यक्षों व 20 जिला प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा की गई है। जिन 20 मंडल अध्यक्षों के नाम का एलान किया गया है, उनमें आठ ओबीसी, 11 सामान्य और एक एससी वर्ग से हैं। इस सूची के मुताबिक अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व मिला है। साथ ही महिला को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। कौड़िया की मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी बिंदू सिंह को तो देवगांव सिधौला मंडल की कमान अल्का सिंह को दी गई है। वहीं जिला प्रतिनिधियों की सूची में महिलाओं को हिस्सेदारी नहीं मिली है। बताया कि जिला प्रतिनिधियों की सूची में नौ ओबीसी, नौ जनरल व दो एससी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed