Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cylinder burst due to fire in hut entire household burnt down

Azamgarh News: आखों के सामने जल गई गृहस्थी... सोते समय मड़ई में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर

Sun, 19 Jan 2025 12:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 19 Jan 2025 12:19 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में रानी की सराय थाना क्षेत्र के रेंदुआ गांव में आधी रात के बाद एक मड़ई में आग लगी। इस दौरान आग की लपटों को देख घरवालों की नींद खुली तो सभी ने भागकर जान बचाई। वहीं मड़ई में रखा गैस सिलिंडर आग की जद में आने से फट गया। साथ ही सारा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
Cylinder burst due to fire in hut entire household burnt down
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले की रानी की सराय थाना क्षेत्र के रेंदुआ गांव में शनिवार की रात एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आग की जद में आया गैस सिलिंडर भी तेज धमाके की आवाज के साथ फट गया। मौके पर जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मड़ई में रखे गहने सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


ये है मामला
रानी की सराय थाना क्षेत्र के वस्ती ग्राम पंचायत के रेंदुआ गांव निवासी दिलराम सरोज और कन्हैया सरोज मड़ई डालकर परिवार के साथ रहते हैं। दोनों का घर आसपास है। शनिवार की रात दिलराम सरोज का पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। रात करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में आग लग गई। 
विज्ञापन


ठंड के कारण गहरी नींद में सो रहे लोगों को आग लगने की जानकारी तब हुई जब आवासीय मंडई से भयंकर लपटें उठने लगीं। यह देख परिवार के लोग शोर मचाते हुए घर छोड़कर बाहर की तरफ भागे। शोर सुनकर दिलराम का भाई कन्हैया सहित गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी आदि से पानी फेंकना शुरू किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

तेज धमाके की आवाज के साथ फटा सिलिंडर

Cylinder burst due to fire in hut entire household burnt down
आग की जद में आकर जले गहने - फोटो : अमर उजाला
इस बीच घर में रखा सिलिंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि सभी दहल गए। इसके कारण पूरा टिनशेड हवा में लगभग दस फूट उपर उड़ गया। उधर, गांव के प्रधान अमित सरोज ने घटना की सूचना पुलिस के साथ अग्निशमन टीम को दी। जब तक अग्निशमन टीम मौके पर पहुंचती, ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। 

उधर, दिलराम की गृहस्थी पूरी तरह से राख हो चुकी थी। दिलराम सरोज ने बताया कि घटना में घर में रखा 30 क्विंटल अनाज और करीब दो लाख के आभूषण सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। संयोग से सभी की जान बच गई। इस घटना से दिलराम के भाई कन्हैया का भूसा भी जल गया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed