{"_id":"61dd83ccb8e3671c62103fd1","slug":"cyclist-student-dies-after-being-hit-by-tractor-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: कोचिंग पढ़ कर घर जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: कोचिंग पढ़ कर घर जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्रा की मौत
Tue, 11 Jan 2022 06:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:49 PM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार गांव के पास सोमवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मुबारकपुर थाना के नैठी गांव निवासी पूनम मौर्या (22) सोमवार की शाम साइकिल से कोचिंग पढ़ने जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में गई थी।
विज्ञापन
वापसी के दौरान वह बासूपार गांव के पास ही पहुंची थी कि ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जीयनपुर कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां देर शाम हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका तीन बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। मौत के बाद परिजन शव लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन