फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cyclist dies after being hit by a car

Azamgarh News: कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Wed, 08 Mar 2023 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by a car
बरदह थाना क्षेत्र के बौवापार गांव के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। इससे कार में सवार लोगों को भी मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बेला गोपीनाथपुर गांव निवासी अखिलेश (35) पुत्र सोमनाथ बुधवार को मुर्गा लेने के लिए बाजार गया था। ढाई बजे के लगभग वह मुर्गा खरीद कर साइकिल में टांग कर वापस घर लौट रहा था। अभी वह बौवापार गांव के पास हुए कट से घर की तरफ घूमा ही था कि तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर राजेश विश्वकर्मा के मकान के बाहर खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में साइकिल सवार अखिलेश की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दुर्घटना करने वाली कार में सवार दो बच्चों समेत एक महिला व एक पुरुष भी घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। हादसे व जाम की सूचना पर बरदह थाना के अलावा देवगांव कोतवाली, गंभीरपुर थाना पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का मान मनौव्वल कर किसी तरह शांत कराया गया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। मृतक चार पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed