फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cyber thug arrested in Azamgarh customer Care Center owner Lakhs of rupees withdrawn from bank accounts by thumb cloning

आजमगढ़ में साइबर ठग गिरफ्तार: अंगूठे की क्लोनिंग कर खातों से निकाले लाखों रुपए, सीएससी संचालक ने 165 लोगों को बनाया शिकार

Sat, 16 Apr 2022 05:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 05:14 PM IST
सार

आजमगढ़ में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अंगूठे की क्लोनिंग के जरिए उसने करीब 165 लोगों के खातों से 20 लाख रुपए निकाल लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Cyber thug arrested in Azamgarh customer Care Center owner Lakhs of rupees withdrawn from bank accounts by thumb cloning
पुलिस की गिरफ्त में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। ग्राहक सेवा केंद्र की आड़ में वह ग्राहकों के अंगूठे की क्लोनिंग कर उनके बैंक खातों से रुपए निकाल लेता था। पुलिस के मुताबिक उसने अब तक 165 लोगों को अपना शिकार बनाया है। उनके फिंगर प्रिंट क्लोन की मदद से 15 से 20 लाख रुपये निकाल लिया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ साइबर क्राइम थाने पर बीते शुक्रवार को मो. गफ्फार खां निवासी मेहनाजपुर ने तहरीर दी कि उसके बैंक खाते से आधार कार्ड के माध्यम से किसी ने दो लाख रुपये निकाल लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच की कवायद में जुट गई।

विज्ञापन

पूछताछ में बताया- कैसे उड़ाता था खाते से पैसे

विवेचना के दौरान एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का नाम प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस ने छापेमारी कर केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से कई क्लोनिंग फिंगर प्रिंट व उपकरण आदि बरामद किया है।  एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले में आरोपी अहांगीर शेख उर्फ आदिल पुत्र अली अब्बास निवासी शिहुका अबीरपुर थाना मेहनाजपुर को शुक्रवार को गिरफ्तारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से एक बैग में लैपटॉप, थंब स्कैनर, बने हुए फिंगर क्लोन व क्लोन बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र पर आए हुए लोगों का फिंगर क्लोनिंग कर एईपीएस के माध्यम से लोगों के खातों से बिना उनकी जानकारी के पैसे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लेता है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। आरोपी द्वारा किसके खाते से कितना पैसा उड़ाया गया है। इसकी जांच अभी चल रही है। साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, पॉलीमर केमिकल, बायोमैट्रिक स्कैनर, 209 बने हुए फिंगर प्रिंट क्लोन, आधार कार्ड व पैनकार्ड बरामद हुआ है।

राबर्ट्सगंज के अजीत सिंह ने सिखाया था फिंगर क्लोनिंग

Cyber thug arrested in Azamgarh customer Care Center owner Lakhs of rupees withdrawn from bank accounts by thumb cloning
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : फाइल

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अहांगिर शेख ने बताया कि एक साल पूर्व राबर्ट्सगंज से आए अजीत सिंह ने उसे फिंगर क्लोनिंग करना सिखाया। इसके बाद वह ग्राहक सेवा केंद्र पर आने वाले लोगों से उनके अंगुठे का निशान, आधार कार्ड अन्य डिटेल ले लेता है।

फिर उसी अंगुठे के निशान को बटर पेपर पर स्कैन कर रबर पर रख कर थंब इंप्रेशन मशीन के माध्यम से इंप्रेश करता है। जिससे उसक अंगूठे का निशान रबर या पॉलीमर पर आ जाता है और क्लोन फिंगर प्रिंट तैयार हो जाता है। इसके बाद फर्जी एईपीएस बैंकिंग आईडी से आधार कार्ड लिंक खातों से पैसा निकाल लेता है।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed